अंबेडकर नगर, मई 24 -- अम्बेडकरनगर। बार एसोसिएशन की ओर से अब एसोसिएशन में रजिस्टर्ड अधिवक्ता की पत्नी की मौत पर भी अहेतुक सहायता दिया जाएगा। बार अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता के जीवन काल में यदि उनकी पत्नी की मृत्यु होती है तो दाह-संस्कार के लिए 10 हजार एवं एक लाख रुपए मरणोपरान्त अधिवक्ता को दिए जाने वाली राशि से कटौती करके दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता आमसभा में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा और अनुमोदन मिलने पर इस प्रस्ताव पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...