अधिवक्ता की गिरफ्तारी को ले डीबीए की बैठक, एसएसपी को लिखा गया
भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता तातारपुर थाना में दर्ज 13 साल पुराने जमीन विवाद के केस में अधिवक्ता सुबोध कृष्ण की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर गुरुवार को जिला विधिज्ञ संघ की बैठक आयोजित की गई। अधिवक्ता के यूनिफॉर्म में रहने के बावजूद पुलिस द्वारा उन्हें उस तरह से घसीटते हुए ले जाने की निंदा की गई। महासचचिव अंजनी कुमार ने बताया कि एसएसपी को संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है। महासचिव ने कहा कि अगर अधिवक्ता पर वारंट था तो पुलिस को डीबीए को भी बताना चाहिए था।डीबीए अधिवक्ता को सरेंडर करने के लिए तैयार करता। इससे कानून के काम में मदद ही होती। महासचिव ने यह भी कहा कि अधिवक्ता सुबोध कृष्ण पर कोर्ट में चल रहे केस और कार्यवाही को लेकर डीबीए तटस्थ है। इधर भागलपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.