मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर पैसों के लेनदेन के विवाद में अधिवक्ता की अपहरण कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-3 ने दोषी करार दिया। चारों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट सजा सुनाएगी।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्वावाला निवासी मोहम्मद अजहर ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि उसका अधिवक्ता बेटा मोहम्मद समीर 15 सितंबर 2019 को कचहरी से घर आया था। उसके बाद वह किसी कार्य से शाम के कही चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अधिवक्ता की तलाश शुरु कर दी। पुलिस को जानकारी हुई कि आखिरी बार अधिवक्ता सोनू उर्फ रिजवान, सिंगोल अल्वी व शालू उर्फ अरबाज निवासीगण गढ़ी गोरवान बकरा मार्किट के साथ देखा गया। पुलिस ने उसके बाद गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया। पुलिस ने मामले की विवेचना कि ...