कौशाम्बी, जनवरी 30 -- चरवा निवासी उमाकांत मिश्रा पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी की दोपहर वह एक ऑटो पर सवार होकर मनौरी बाजार पहुंचे। वहां ऑटो से उतरकर खरीदारी की। लौटकर स्टैंड पर आए तो वही ऑटो वाला फिर से मिल गया। उसने पूरामुफ्ती तक छोड़ने की बात कहते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया। ऑटो चालक के साथ उसका एक सहयोगी भी था। आरोप है कि उसके सहयोगी ने अधिवक्ता के पास रहे 45 सौ रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चालक ने उसको ऑटो से उतार दिया। बाद में इसका उलाहना देने पर आरोपी चालक ने अधिवक्ता को पीट भी दिया। इससे उनको गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पिपरी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...