नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में मंगलवार को डीएम ललित मोहन रयाल समेत न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बार अध्यक्ष भगवत प्रसाद व सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से राजस्व न्यायालयों से जुड़ी समस्याओं पर लिए गए त्वरित व सकारात्मक निर्णय अधिवक्ताओं और आम जनता के हित में हैं, जिससे लंबित मामलों के निस्तारण में गति आएगी। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम रयाल ने कहा कि अधिवक्ता का पेशा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि उन्हें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठानी होती है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में जिले में राजस्व न्यायालयों में 7500 से अधिक प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें आगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.