बांदा, मार्च 9 -- बांदा संवाददाता। कोतवाली नगर के गायत्री नगर मोहल्ला मौजा भवानीपुरवा निवासी अधिवक्ता ने डीएम व एसपी को तहरीर दी है। कहा कि उसका पक्ष सुने व जाने बगैर रिहायशी मकान गिराकर कुछ लोग सामान, नकदी, जेवरात ले गए है। रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगायी है। कोतवाली नगर के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि रजिस्टर्ड बैनामा के तहत दाखिल खारिज के बाद सन 2016 में उसने अपना रिहायशी मकान बनाया। बीते दिनो नोटरी से खरीद फरोख्त कर मकान ध्वस्तीकरण की आड़ में तीन लोगों ने हल्का पुलिस के सहयोग से उसका मकान ध्वस्त कर नकदी, जेवर व एक लाख की सामग्री ले गए। उसके व उसकी शिक्षामित्र पत्नी अंजली गुप्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई। पीड़ित ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कहा कि सुनवाई न...