बरेली, अप्रैल 27 -- खेत की मेढ़ काटने के विवाद की रंजिश में एक व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ एक अधिवक्ता व उसके परिवार पर हमला कर दिया और गड़ासा से हमला कर लहुलुहान कर दिया, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव मऊ चंदपुर निवारी भरत कुमार एडवोकेट बेटा रोहित गांव के मेन रोड पर डॉ. बंगाली की दुकान पर सुबह आठ बजे गया था, उस समय डॉक्टर कहीं गए हुए थे। वहां पर उनके विपक्षी आकाश अपने भाई तथा साथियों के साथ पहुंच गए और रोहित पर गड़ासा, राड और छुरे हमला कर दिया। हमले में लहुलूहान होकर रोहित गिर पड़ा, उसे मरा जानकर वह छोड़ गए। बाद में हमलावर वकील के घर में घुस गये और छोट...