मथुरा, अप्रैल 4 -- अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन छाता के चुनाव में अब केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। अन्य चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया है, जबकि सचिव पद पर भी एक प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद अर्जुन सिंह एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव अधिकारी पूरन सिंह चौधरी ने बताया कि वार्षिक चुनाव 10 अप्रैल 2026 को होगा। उपाध्यक्ष पद पर विजयपाल सिंह एडवोकेट, संयुक्त सचिव महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष शशि सैनी तथा ऑडिटर पद पर हितेश अग्रवाल निर्विरोध चुने गए हैं। सचिव पद पर सुशील भारद्वाज द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद अर्जुन सिंह एडवोकेट निर्विरोध घोषित हुए। अब अध्यक्ष पद के लिए जगदीश प्रसाद गर्ग व देशराज सिंह के बीच मुकाबला होगा। मतदान सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जिसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए ज...