सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज का मंच शुक्रवार को अधिवक्ता एकता और संकल्प का गवाह बना। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-26 की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रबंध समिति में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एडवोकेट, महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष द्वारिकानाथ एडवोकेट को पद एवं गोपयनीयता की शपथ दिलाई। वहीं उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्...