बाराबंकी, मार्च 5 -- बाराबंकी। जिला बार एसोसिशन के सभागार में गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता अहमद नईम खान की 19वीं पुण्य तिथि का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाबार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, संचालन हुमांयू नईम खान ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अहमद नईम खान सीआरपीसी के अच्छे जानकार थे, और उनका कहना था कि अच्छा वकील बनने के लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ा कर श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन, जगत बहादुर सिंह, अशोक वर्मा, हरीश अग्निहोत्री, राकेश त्रिवेदी, अख्तर सिददीकी, अमीनुददीन, राजेन्द्र चौहान, प्रदीप श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...