गंगापार, जुलाई 20 -- नीट पेपर लीक प्रकरण पर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के अनशन, विरोध के समर्थन में फूलपुर के अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और सांकेतिक रूप से प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर जाम भी लगाया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। फूलपुर के अधिवक्ताओं ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा चलाए जा रहे अनशन और आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और बाद में प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचकर कुछ समय के लिए चक्का जाम किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की मांगों पर शीघ्र और न्यायोचित निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्र...