अयोध्या, जून 3 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में आने वाले कचेहरी में दो जून को अधिवक्ताओ के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में क्रास एफआईआर दर्ज हुई है। दोनो पक्षों ने अपनी तहरीर कोतवाली नगर में दिया था। पुलिस दोनो पक्षों की तरफ से दर्ज एफआईआर में विवेचना कर रही है। इसमें एक पक्ष से एडवोकेट रामशंकर तिवारी व दूसरे पक्ष से एडवोकेट पुनीत पाण्डेय ने तहरीर दिया था। रामशंकर तिवारी का तहरीर में कहना है कि कचेहरी में वह भण्डारे की व्यवस्था देख रहे थे। उस समय पुनीत पाण्डेय ने अपशब्दों का प्रयोग किया। जब कुछ अधिवक्ताओं ने जब उन्हें समझाया तो वे कई लोगो पर हमला करते हुए वहां से भाग गए। इसके बाद अन्य अधिवक्ताओं के साथ आकर पुनः गालियां दी। वहीं पुनीत पाण्डेय का कहना है कि डीएम कार्यालय के साथ रामशंकर तिवारी ने अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ मिलक...