उरई, दिसम्बर 20 -- उरई। प्रत्येक व्यक्ति को विधिक व क़ानूनी जानकारी हो हर पीड़ित को सम्मान पूर्ण न्याय मिले इसी उद्देश्य को लेकर दलित सम्मान व न्याय केंद्र द्वारा चलाए जा रहे न्याय तक पहुंच अभियान के तहत जिला न्यायालय के सामने अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई। जिसमे न्याय तक पहुंच अभियान पर जोर दिया गया। अधिवक्ताओं ने जिले की आए दिन लगातार घटित हो रही प्रमुख घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर मंथन किया। सीनियर अधिवक्ता साधना त्रिपाठी, नेहा निरंजन, मतलूब चंदेल, संजू दीक्षित, सौरभ सोनी, अभिषेक पाठक ने न्याय दिलाने की प्रक्रिया में आ रही चुनौतियां एवं सफलताओं को साझा किया उन्होंने कहा कि आज हमें लोगों को विधिक व क़ानूनी अधिकारों पर जागरूक करना होगा व हम अधिवक्ताओं को इसमें महती भूमिका निभानी होगी। जितने ज्यादा मजबूत व जागरूक अधिवक्त...