मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ राम बाबू ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से पांच निर्णय लिए गए। अध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन पर जो पूर्व से बिजली बिल बकाया है उसे एक मुश्त सेटेलमेंट के आधार पर भुगतान किया जाएगा। अधिवक्ताओं से बकाया चेंबर शुल्क की वसूली का निर्णय भी लिया गया। कहा कि बारबार निर्देश के बावजूद हाजिरी प्रणाली में कोई सुधार नहीं होने की स्थिति में इसे कड़ाई से पालन कराने का निर्णय लिया गया। वहीं, उच्च न्यायालय के आदेश पर सभी अधिवक्ताओं से उचित शुल्क लेकर डिजिटल आई कार्ड दिया जाएगा। वहीं, दो मार्च को होली मिलन समारोह दोपहर दो बजे आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर उपाध्यक्ष केशव कुमार, विनोद कुमार, महासचिव सच्च...