श्रावस्ती, अप्रैल 22 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले में डीजल और पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर अधिवक्ताओं को डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की। डीजल व पेट्रोल न मिलने पर काम का बहिष्कार की चेतावनी दी। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पेट्रोल डीजल की समस्या पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ताओं के लिए सुचारू रूप से पेट्रोल डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की किल्लत बनी हुई है और यदि किसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता हो जाती है तो पेट्रोल डीजल लेने के लिए घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है। यह भी पढ़ें- डीजल पेट्रोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.