गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी सदस्य एवं यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि निहत्थे वकीलों पर पुलिस की कार्रवाई अंग्रेजी शासन की याद दिलाती है। साथ ही उन्होंने देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। साल 2014 में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 55 रुपये थी, जो अब 97 रुपये तक पहुंच गई है। कहा कि हाल में चार राज्यों के चुनाव में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के पेपर लीक होने से छात्रों का मनोबल टूटा है, जिस...