अधिवक्ताओं पर फायरिंग में फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें
बुलंदशहर, मई 12 -- नगर क्षेत्र स्थित एक चैंबर पर कब्जे को लेकर अधिवक्ताओं पर फायरिंग के मामले में पुलिस टीमों द्वारा फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के घरों और उनके परिचितों के ठिकानों पर दबिश दी हैं। दूसरे दिन कोई फरार आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। उधर, पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। जिस चैंबर पर विवाद हुआ वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 11 मई की सुबह नगर क्षेत्र में कचहरी परिसर स्थित एक चैंबर पर कब्जे को लेकर अधिवक्ताओं के दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के अधिवक्ता पिता इमामुद्दीन और उनका साला रऊफ खान घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पुलिस द्वारा पीड़ित इमामुद्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.