अधिवक्ताओं ने स्थगित की हड़ताल
श्रावस्ती, मई 18 -- श्रावस्ती। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से सकारात्मक बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित कर दिया है। आज से सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। बार के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि अधिवक्ता प्रियंका मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 11 मई से अनवरत न्यायिक कार्य बहिष्कार कर रहे थे। सोमवार को पुलिस प्रशासन व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से इस प्रकरण में द्विपक्षीय वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया। मंगलवार से सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता आक्रोशित यह भी पढ़ें- लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में औरैया के अधिवक्ताओं की हड़ताल, जमकर नारेबाजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.