हापुड़, दिसम्बर 17 -- हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर विभिन्न राजनैतिक, गैर राजनैतिक, व्यापारिक संघ, सामाजिक संगठनों व आम जनता के सहयोग से अपने अपने जनपदो के बाजारो को पूर्ण रुप से बंद रखने का आह्वान किया है। हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव वीरेंद्र सिंह ने विभिन्न राजनैतिक, गैर राजनैतिक, व्यापारिक संघ, सामाजिक संगठनों को पत्र भेजकर बताया कि उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बैंच इलाहाबाद व लखनऊ में स्थापित है। हापुड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलो का क्षेत्राधिकार हाईकोर्ट इलाहाबाद में है। जिसकी हमारे जिले से दूरी करीब 700 किलोमीटर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए करीब 50 वर्षों से पश्चिम...