हमीरपुर, अप्रैल 28 -- मौदहा, संवाददाता। तहसील परिसर में सोमवार से अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया। छह सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। इस दौरान तहसील के अधिकारियो का स्थानान्तरण व अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। अनशन पर बैठे अधिवक्ता वरदानी प्रसाद, बाबूराम मिश्रा, कामता प्रसाद निगम और निशांत श्रीवास्तव रहे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार, अभद्र व्यवहार और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी से आमजन व अधिवक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनशन के दौरान जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों में देरी, न्यायिक प्रक्रियाओं में अनियमितता तथा उच्च न्यायालय एवं राजस्व परिषद के निर्देशों के पालन आदि की भी मांग उठाई।उधर बार एसोसिएशन मौदहा ने स्पष्ट किया कि यह अनशन कुछ अधिवक्ताओं द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.