अधिवक्ताओं ने मुकदमा वापसी को लेकर किया प्रदर्शन
गोंडा, अप्रैल 25 -- गोण्डा। वकीलों पर सीओ करनैलगंज द्बारा दर्ज कराये गये मुकदमें के वापसी की मांग को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन किया है । जिसका नेतृत्व बार व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त अध्यक्षों ने किया,। जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर से कमिश्नरी परिसर में नारेबाजी करते हुये जिलाधिकारी के कार्यालय पहुँचा और सभा में परिवर्तित हो गया। जिसका संचालन संयुक्त संघों के मंत्रियों ने किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा अधिवक्ताओं पर विद्वेषपूर्ण तरीके से दर्ज कराये गये मुकदमें की वापसी जब तक नहीं हो जाती आन्दोलन जारी रहेगा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ विपरीत राजनीतिक विचारधारा से जुड़े होने के कारण शान्तिपूर्ण मार्च के दौरान राजनीतिक दुर्भावना व रंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.