वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बनारस बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया तथा डीएम कार्यालय के पोर्टिकों में धरना दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि फार्म 6 बदलाव करके लोकतंत्र की हत्या की गई है, जिससे बड़े पैमाने पर एसआईआर के दौरान देश के नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से बाहर हो गये। इसलिये जब तक पूरे मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच नहीं होती, तब तक के लिये ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने पैदा किया संवैधानिक संकट : रोसा वक्ताओं ने कहा कि फार्म 6 बदलाव का आधिकार सिर्फ भारत की संसद औऱ भारत सरकार...