चतरा, फरवरी 2 -- चतरा विधि संवाददाता चतरा में नगर परिषद के चुनाव की तिथि निर्धारित होते ही हर तबके में एक लालसा है कि उसके अध्यक्ष और वार्ड पर्षद ऐसा हो जो शहर और वार्ड की समस्या को समझे और उसका निराकरण करे। चतरा नगर परिषद में कुल 22 वार्ड हैं। जिसमें 11 वार्ड आरक्षित है। आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है। चतरा आंचल में जाति आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए होड़ मची हुई है। जिसे त्वरित गति से निष्पादन भी किया जा रहा है। आम जनमानस के साथ-साथ अधिवक्ताओं के बीच भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है, कि नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे विकास, सुंदरीकरण, सड़के, नाली, बिजली, पानी, होल्डिंग टैक्स, इन सभी समस्याओं का समाधान जो प्रत्याशी करेंगे उसी को प्राथमिकता दी जाएगी। इस नगर परिषद चुनाव में कुछ प्रत्याशी...