अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। रजिस्ट्री को लेकर शासन द्वारा की गई नई व्यवस्था के विरोध में बुधवार को तहसील कोल के अधिवक्ताओं ने स्टाम्प पंजीयन मंत्री का पुतला फूंका। प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए भी पहुंचे लेकिन अधिवक्ता हड़ताल समाप्त करने को राजी नहीं हुए। गुरूवार यानि आज अधिवक्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे, मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की भी चेतावनी दी। तहसील राजस्व बार एसोसिशन के तत्वाधान अधिवक्तागण / दस्तावेज लेखक / स्टाम्प वैंडर / टाईपिस्ट आदि का धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन हडताल उपनिबंधन कार्यालय के गेट पर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में जारी रही। हडताल/धरने के 19वें दिन सभी ने राज्यमंत्री स्टाम्प एवं पंजीयन रविन्द्र जायसवाल का तहसील के सामने जीटी रोड पर पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध...