बहराइच, अप्रैल 21 -- बहराइच, संवाददाता। पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत पर जिला बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। कई दिनों से जिले में ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल, कुकिंग गैस की आपूर्ति बाधित है। लगभग सभी पेट्रोल पम्प बंद पड़े हैं। समस्या के निराकरण विषय में शनिवार को एडीएम से एसोसिएशन पदाधिकारियों बातचीत की गई थी। एडीएम ने सोमवार तक समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। समस्या का निराकरण न होने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। सीएम को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट व एएसपी ग्रामीण को सौंपा गया। अध्यक्ष ने बताया कि जिले में लगभग 4 हजार से अधिक लोग विधि व्यवसाय से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल संकट से हाहाकार, हाईवे जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक लोग शह...