रामगढ़, मई 16 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। दीपक रौशन के व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के आधिकारिक दौरे के दौरान जिला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ की ओर से उनका स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों को होने वाली विभिन्न समस्याओं से भी न्यायमूर्ति को अवगत कराया।मौके पर संघ के महासचिव सीताराम, उपाध्यक्ष ऋषि महतो, कोषाध्यक्ष हरख नाथ महतो, संयुक्त सचिव शंभूनाथ प्रसाद सहित प्रमोद कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, महेंद्र महतो, दिरेश कुमार, सुरेश प्रसाद, मोइनुद्दीन आरफी, राजेंद्र महतो, झलक देव महतो, ओम प्रकाश सिन्हा, प्रकाश सिंह, दीपक रंजन, प्रवीण कुमार, नौशाद अहमद, सीमा चौधरी, मीनू कुमारी, जितेंद्र कुमार, अभिषेक दरद, चंद्र...