बलिया, मार्च 21 -- रसड़ा। अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा के अध्यक्ष राजेश यादव व महासचिव अमित मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार को ग्राम न्यायालय रसड़ा में आए हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनीष निगम व प्रशासनिक जज सिद्धार्थ वर्मा से मुलाकात कर उन्हें मुंसिफ न्यायालय परिसर रसड़ा में मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर पत्रक दिया। अधिवक्ताओं ने पत्रक के माध्यम से अवगत कराया है कि न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन रसड़ा को स्थापित हुए चार साल हो गए किंतु न्यायालय परिसर में मूलभूत आवश्यकताओं का पूर्णतया अभाव है।इसका मुख्य कारण भवन व भूमि का अभाव है। यहां न्यायालय की भूमि पर सब रजिस्टर कार्यालय व बिजली विभाग का कार्यालय अवस्थित होने के कारण न्यायालय को बनाने, मूत्रालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था व अन्य मूलभूत आवश्यकताएं कैंटीन, पुस्तकालय, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.