अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। कांग्रेस विधि विभाग के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने गुरुवार को नगर आयुक्त से सेवाभवन में मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई गई कि एक अधिवक्ता नगर निगम मुवक्किल का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए थे, लेकिन उनको परेशान कर वापस लौटा दिया गया। कर्मचारियों द्वारा उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया तथा कार्य करने से यह कहकर मना कर दिया गया कि ''आप बार-बार लोगों का काम करने आते हैं। जबकि अधिवक्ता का अपने मुवक्किल का काम कराना व पैरवी करना अधिकार है। नगर आयुक्त से मामले में कार्रवाई की मांग की। कहा कि दोबारा ऐसा हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर उचित कार्यवाही की जाए। अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। मोहम्मद शारिक एडवोकेट अध्यक्ष विधि विभाग, गुलाब शाह एडवोकेट, इसाक अहमद एडवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.