काशीपुर, अप्रैल 21 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा बैसाखी पर्व पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने की, जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। समारोह में एडवोकेट कश्मीर सिंह ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन सिख समुदाय का नव वर्ष प्रारंभ होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1699 में गुरु गोविंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिससे इस पर्व का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में श्रद्धालु माथा टेकते हैं और लंगर व कीर्तन के माध्यम से सेवा व भक्ति का संदेश देते हैं। अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि बैसाखी किसानों के लिए भी खुशी का पर्व है, जब वे अपनी फसल काटकर उत्सव मनाते हैं। वहीं सचिव यशवंत चौहान...