महाराजगंज, अप्रैल 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम नौतनवा तहसील सभागार में अधिवक्ताओं ने एसडीएम नवीन प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक कर बार एवं बेंच के समन्वय स्थापित कर आम नागरिकों को न्याय दिलाने पर जोर दिया।एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि तहसील में न्याय की आस में पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। तहसील प्रशासन एवं अधिवक्ताओं का आपसी तालमेल होना काफी महत्वपूर्ण है।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता संगठन की पहली प्राथमिकता में फरियादियों की समस्याओं के निदान एवं उनके हित के लिए कार्य किए जाएंगे। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...