कन्नौज, जून 1 -- तिर्वा, संवाददाता। तिर्वा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने एक सुर में तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करने तथा उग्र आन्दोलन करने का ऐलान किया।सोमवार को बार एसोसिएशन व न्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर तानाशाही करने तथा अपने स्वाजातियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप जड़ा है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार अवनीश कुमार पिछले 25 दिनों से न तो न्यायिक कार्य कर रहे है और न ही अपने कार्यालय में आते हैं। जिससे तहसील में आने वाले वादकारी काफी परेशान घूमते रहते हैं। यह भी पढ़ें- 22 दिनों से तहसील का कामकाज ठप, आंदोलन तेज अधिवक्ताओं ने एकसुर में कहा कि यदि जल्द तहसीलदार अपने रवैया में बदलाव...