बाराबंकी, जून 9 -- बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं का आरोप रहा कि उच्च न्यायालय प्रयागराज की अधिवक्ता जागृति शुक्ला की सड़क दुर्घटना के पश्चात चिकित्सकों की लापरवाही से मौत हुई है। मांग की कि जिम्मेदार चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मृतका के परिवार को बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर महांमत्री प्रदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नितिन सिंह, सरिता वर्मा, अमित सिंह सूर्यवंशी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बारा में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक यह भी पढ़ें- जागृति की मौत से वकीलों में आक्रोश

हिं...