हल्द्वानी, जून 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने मंगलवार को बार भवन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल प्रशांत जोशी का स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं और न्यायालय परिसर में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। अधिवक्ताओं के बैठने और वादकारियों से परामर्श के लिए नए चैंबरों के निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि आवंटित करने की मांग की। कहा कि अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को पार्किंग की कमी के कारण प्रतिदिन अव्यवस्था और परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा न्यायालय परिसर के मुख्य मार्ग के दोनों छोर पर बाहरी व्यक्ति वाहन खड़े करते हैं। दोनों मुहानों पर अवरोधक या गेट लगाने की मांग की गई। मुख्य प्रवेश द्वार पर वाहनों की जांच और नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस...