हापुड़, अप्रैल 6 -- हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कुराना टोल प्लाजा पर 28 मार्च को अधिवक्ता के साथ मारपीट, लूटपाट और उनके चालक को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे नाराज अधिवक्ता सोमवार को नारेबाजी करते हुए तहसील चौपला पर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर र वाहनों का आवागमन रोक दिया। धरना पर बैठ कर अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। टोल प्लाजा की कंपनी का लाइसेंस निलंबित करने की भी मांग की गई। पुलिस के समझाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर अधिवक्ता वापस लौटे। हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों की सोमवार को बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ता शंकर लाल सैनी के साथ टोल प्लाजा पर मारपीट के मामले में आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.