मऊ, जुलाई 24 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से जुलूस निकालते हुए रोडवेज स्थित शहीद चौराहे तक मार्च किया। जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के खिलाफ नैनीताल में ...