मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने बार के अध्यक्ष व सचिव के नाम ज्ञापन देकर चुनाव अधिकारी बदलने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बार के चुनाव में 10 साल से लगातार चुनाव अधिकारी हरवीर सिंह बनते आ रहे हैं। उनके स्थान पर किसी अन्य को चुनाव अधिकारी बनाने तथा इस संबंध में एक मीटिंग बार में करवाने की मांग की गई है। अध्यक्ष एवं सचिव के व्यस्त होने के कारण युवा अधिवक्ताओं के द्वारा बार अध्यक्ष से फोन पर वार्ता करने के बाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अनिल कुमार को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट मेहराज, प्रवेश कुमार, शिवम निमेष, गुफरान, रवि, सोनू, प्रवेश कुमार, संजय त्यागी, अनुज राठी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.