जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति की साधारण सभा की बैठक बुधवार को संघ के सभागार में हुई। अध्यक्षता बार अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने की। बैठक में माल अभिलेखागार सहित विभिन्न न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि कर्मचारी विनोद सोनकर, नायब तहसीलदार खपरहा तथा नायब तहसीलदार सरेमू के स्थानांतरण तक उक्त न्यायालयों का पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मांग पूरी होने तक समस्त न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा तथा अधिवक्ता कलेक्ट्रेट परिसर का चक्रमण कर विरोध जारी रखेंगे। समिति के निर्णय की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों एवं समस्त न्यायालयों को प्रेषित किए जाने का भी प्रस्ताव पा...