देवरिया, मार्च 11 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए शौचालय का इंतजाम नहीं है। मुश्किल को देखते हुए मंगलवार को अधिवक्ताओं ने आवाज उठाई और शीघ्र शौचालय बनवाने की मांग की।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव ने कहा कि अधिवक्ता भवन के निकट बना 15 वर्ष पुराना सार्वजनिक शौचालय अनुपयोगी हो गया है।जो इन दोनों खराब पड़ा हुआ है। जिससे तहसील आए लोगों एवं अधिवक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता भवन के सामने शौचालय बनवाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर सत्य प्रकाश मालवीय, नागेंद्र सिंह, उदयराज चौरसिया, रमायन तिवारी, चंद्रकांत मद्धेशिया, वीरेंद्र यादव, चंद्रभूषण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.