रामपुर, अप्रैल 28 -- बिलासपुर। वकीलों ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के खिलाफ चल रही अपनी हड़ताल को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। साथ ही उन्होंने तहसीलदार के विरुद्ध भी मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को लायर्स एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता लायर्स एसोसिएशन के कार्यालय में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शुक्रवार से जारी न्यायिक हड़ताल की समीक्षा की और इसे आगामी 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। बैठक में तहसीलदार के विरुद्ध भी ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।लायर्स के फैसले के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना ने भी हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार से मुलाकात की और तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.