गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ की दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को महानगर के निजी विद्यालय में शुरू हुई। कार्यशाला में अधिवक्ताओं को समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूक करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली और दायित्वों की जानकारी दी गई। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विधि प्रकोष्ठ की ओर से अधिवक्ताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। विहिप विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत संयोजक अभय शाही समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। विजेंद्र सिंह ने विधि प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का अधिवक्ता प्रकोष्ठ सनातन समाज में सुरक्षा, न...