महाराजगंज, सितम्बर 17 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट नौतनवा तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार आगामी विधानसभा चुनाव के देखते हुए झूठा वादा कर अधिवक्ताओं सहित आम जनमानस को भ्रमित कर रही है।उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध न्याय की दीवार बनकर काम करता है। सरकार उससे झूठा वादा कर रही है और पांच लाख तक का कैशलेस इलाज के लिए लॉलीपॉप दिख रही है। जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। इसी तरह प्रदेश में तमाम भ्रमित करने वाली योजनाओं को लागू किया गया है। इससे आम जनता को कोई लाभ पहुंचाने वाला नहीं है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, डॉ. रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, विनोद सिंह, निहाल इराकी, क...