अधिवक्ताओं को चिकित्सा बीमा देना ऐतिहासिक
लखनऊ, सितम्बर 14 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस देने की घोषणा पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। आमजन के अधिकारों की रक्षा और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में उनकी अहम भूमिका है। डॉ. सिंह ने बताया कि उन्होंने दो अप्रैल को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए व्यापक बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इसमें जीवन, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया था। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पांच लाख रुपये के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए बड़ा सुरक्षा कवच है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.