प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। कलक्ट्रेट और कचहरी के आसपास सड़क किनारे अवैध तरीके से बनाए गए अधिवक्ताओं के 151 चैंबर बुधवार सुबह तोड़ दिए गए। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम सुबह चार बजे पहुंची और चैंबरों को जेसीबी से तोड़ना शुरू किया। डेढ़ घंटे तक चलाए गए अभियान में चैंबरों के साथ आधा दर्जन गुमटियां भी ढहा दी गईं। नगर निगम ने विभिन्न धाराओं के तहत चैंबर हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया था। चैंबरों पर पिछले बुधवार को नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस के बाद भी चैंबर नहीं हटाए गए तो नगर निगम के जेसीबी से तोड़ दिया गया। पिछले सोमवार को प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने फ्लाईओवर के नीचे अवैध कब्जा हटाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.