गंगापार, अप्रैल 4 -- फूलपुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता की एफआईआर दर्ज न होने और कई मामलों में समय पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। जिसके बाद अफरातफरी मची रही। इसके साथ ही समाधान दिवस संपन्न हो गया। फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दो घंटे कार्रवाई चलने के बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं के अनुसार, तारडीह गांव निवासी अधिवक्ता आलोक भारतीय के जमीन विवाद मामले में थरवई थाने में तहरीर देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा सराय इनायत थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव के निर्माण विवाद और फूलपुर क्षेत्र के हंसराजपुर, चकरा अलीपुर व सेंहुआडीह समेत कई गांवों के राजस्व मा...