गंगापार, अगस्त 22 -- लंबे समय से चली आ रही अधिवक्ताओं की मांग और विरोध के बाद शनिवार को करछना तहसील मुख्यालय पर एसीपी कोर्ट का संचालन शुरू हो गया। एसीपी कुंजलता ने करछना थाना परिसर स्थित एक भवन में न्यायालय की कार्यवाही शुरू कराई। इससे मुकदमों की पैरवी के लिए दूर जाने को मजबूर अधिवक्ताओं और फरियादियों को बड़ी राहत मिली है। अब तक एसीपी कार्यालय और कोर्ट का संचालन नैनी थाना क्षेत्र स्थित एग्रीकल्चर चौकी परिसर से किया जा रहा था। करछना तहसील से जुड़े मामलों में अधिवक्ताओं और फरियादियों को वहां पहुंचने में काफी परेशानी होती थी। इसको लेकर तहसील के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के साथ हड़ताल भी की थी। शनिवार को कोर्ट शुरू होने पर अधिवक्ताओं ने अधिकारियों की पहल की सराहना की। हालांकि उन्होंने अब एसीपी कार्यालय भी करछना तहसील मुख्यालय पर शुरू कराने...