आगरा, अप्रैल 26 -- सदर तहसील में अधिवक्ताओं के विरोध के चलते रविवार को उप निबंधन तृतीय कार्यालय का कामकाज ठप रहा। एक भी बैनामा नहीं हो पाया। अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि वह रविवार को अवकाश रखेंगे। बता दें कि लोगों को राहत देने के लिए अधिकारियों ने रविवार को भी निबंधन में एक कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। तहसील के अधिवक्ता इस आदेश के विरोध में हैं। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि सभी की सहमति से रविवार को कार्य बहिष्कार का फैसला लिया गया है। अधिवक्ता किसी कीमत पर रविवार को काम नहीं करेंगे। प्रभारी सब रजिस्ट्रार तृतीय के मुताबिक दूसरे रविवार को भी कार्यालय तो खुला पर बैनामे नहीं हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.