वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को कचहरी क्षेत्र में अधिवक्ताओं के लिए कलर-कोड पार्किंग व्यवस्था की शुरुआत की। अधिवक्ताओं को पार्किंग नि:शुल्क पास वितरित किए। पुलिस आयुक्त ने कुछ अधिवक्ताओं के वाहन पर पास चस्पा किया। बताया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को निःशुल्क वाहन पार्किंग पास वितरित किए जाएंगे। निर्धारित व्यवस्था के अतिरिक्त अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। अन्य पार्किंग स्थलों का चिह्नांकन किया जा रहा है। इसमें हरी पट्टी के भीतर दोपहिया तथा पीली पट्टी के भीतर चारपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है। सेंट्रल बार एसोसिएशन में 7637 तथा बनारस बार एसोसिएशन में 5604 अधिवक्तागण पंजीकृत हैं। सभी पात्र अधिवक्ताओं को चरणबद्ध तरीके से पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.