मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी व मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बार एसोसिएशन सभागार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरूआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने फीता काटकर की। शिविर में अधिवक्ताओं के बीएमडी, ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय संबंधी जांचें की गईं। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, महासचिव कपिल गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव बेलवाल, मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. भव्य, पूर्व अध्यक्ष प्रभात गोयल, राकेश जौहरी, अशकार हुसैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...