अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय कक्ष में बैठने के लिए कुर्सियों की मांग
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, महासचिव कपिल गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल न्यायमूर्ति मुरादाबाद चंद्रधारी सिंह से जनपद न्यायाधीश मुरादाबाद के विश्राम कक्ष में अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए मिला। कार्यकारिणी द्वारा प्रशासनिक न्यायमूर्ति को मोमेंटो व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया, जिसमें अध्यक्ष व महासचिव द्वारा अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें जनपद मुरादाबाद में इकोनामिक ऑफेंस कोर्ट, डीआरटी कोर्ट, स्पेशल सीजेएम इनकम टैक्स कोर्ट की मांग की गई। साथ ही अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय कक्ष में बैठने के लिए कुर्सियों की मांग की गई। यह भी कहा कि न्यायालय व उनके ऑफिस नजदीक होने चाहिए, जिस पर न्यायमूर्ति ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उपरोक्त समस्त समस्याओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.