गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। अधिवक्ताओं के बैठने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जी-6 अधिवक्ता हाल एवं चैंबर के निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। अधिवक्ताओं ने इस निर्माण कार्य को सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान, जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के मंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी सुदीप तिवारी, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.